ये 10 काम कभी ना करें क्योंकि ये हैं महापाप...



जब से सृष्टि की रचना हुई है तभी पाप और पुण्य की अवधारणाएं चली आ रही हैं। पाप औ पुण्य के आधार पर ही व्यक्ति का प्रारब्ध या भाग्य बनता है। शास्त्रों के अनुसार कर्मों के फल व्यक्ति को अवश्य ही प्राप्त होते हैं। जो व्यक्ति जैसे काम करता है उसे वैसे ही फल प्राप्त होते हैं। अत: व्यक्ति यदि अच्छा भविष्य चाहता है तो उसे शास्त्रों के अनुसार बताए गए इन पाप कर्मों से दूर रहना चाहिए-

- दूसरों का धन हड़पना या हड़पने  की इच्छा: किसी भी स्थिति में अन्य लोगों के धन को धोखे से हड़प लेना पाप है।

- यदि आपका मन किसी गलत कार्य को करने से मना कर रहा है, फिर आप करते हैं तो यह पाप है। ये कर्म निषिद्ध कर्म (मन जिन्हें करने से मना करें) माने गए हैं।

- जो लोग सिर्फ सुंदर देह को ही सबकुछ मानते हैं, किसी के अच्छे व्यवहार और धार्मिक आचरण को महत्व नहीं देते हैं तो यह भी पाप है।

- किसी भी व्यक्ति से कठोर वचन बोलना पाप माना गया है।

- झूठ बोलना या सच को छुपाना भी पाप है।

- दूसरों की बुराई या निंदा करना भी पाप है।

- बकवास करना (बिना कारण बोलते रहना) भी पाप है।

- किसी भी स्थिति में चोरी करना पाप ही है।

- तन, मन, कर्म से किसी को दु:ख देना, किसी को आहत करना, किसी के कार्य बिगाडऩा पाप है।
यदि कोई स्त्री पति के अतिरिक्त किसी पर पुरुष से शारीरिक संबंध रखती है तो यह महापाप है। ठीक इसी प्रकार कोई पुरुष पत्नी के अतिरिक्त किसी अन्य स्त्री से शारीरिक संबंध रखता है तो यह महापाप है।

इन पाप कर्मों को करने वाला व्यक्ति नर्क की यातनाएं भोगता है। ऐसा शास्त्रों में वर्णित है।

जल्दी ही किस्मत चमकाती हैं हथेली की ये रेखाएं...



काफी लोग किस्मत या भाग्य को अधिक बलवान मानते हैं तो कुछ लोग कर्म को प्रधान मानते हैं। कई बार अधिक कर्म करने के बाद भी उचित परिणाम प्राप्त नहीं हो पाता। ऐसे में भाग्य को दोष दिया जाता है। वहीं कुछ लोगों को बिना कर्म किए भी अचानक धन, मान-सम्मान प्राप्त हो जाता है। तब कहा जाता है कि वह व्यक्ति भाग्यशाली है। इस संबंध में हस्तरेखा ज्योतिष में कुछ विशेष रेखाओं का वर्णन किया गया है।

हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार हथेली में कुछ ऐसी रेखाएं होती है जो हथेली में कहीं से भी प्रारंभ होकर किसी भी पर्वत या क्षेत्र की ओर चलने लगती हैं। ऐसी रेखाएं प्रभावक रेखाएं कहलाती हैं।

- ये रेखाएं शुक्र, सुर्य, गुरु, बुध, या शनि पर्वतों को स्पर्श करती है। जो रेखाएं बलवान होती है, वे उस व्यक्ति को जीवन आगे बढ़ाने में सहायक होती है।

प्रभावक रेखा भाग्य रेखा से जाकर मिल जाती है तो ऐसे व्यक्ति की अचानक किस्मत चमक जाती है। ऐसे व्यक्ति को अचानक धन प्राप्त होता है और वह व्यक्ति अपने जीवन में बहुत सफलता प्राप्त करता है। भाग्य रेखा मुख्यत: जीवन रेखा, मणिबंध, चंद्र क्षेत्र, मस्तक रेखा अथवा हृदय रेखा से प्रारंभ होती हैं। यह रेखा हथेली के मध्य क्षेत्र में होती है। सामान्यत: भाग्य रेखा मणिबंध से ऊपर की ओर जाती है। इस रेखा की समाप्ति शनि क्षेत्र (मीडिल फिंगर के नीचे का क्षेत्र) पर होती है।
हस्तरेखा के अंतर्गत सभी रेखाओं का अपना अलग-अलग महत्व होता है। रेखाएं अन्य रेखाओं के प्रभाव को कम भी कर सकती हैं और बढ़ा भी सकती हैं। इसी वजह से किसी भी व्यक्ति के दोनों हाथों का ध्यान से परीक्षण किया जाना चाहिए। तभी सटीक भविष्यवाणी की जाती है।

बाप के सामने बेटी को यूं निर्वस्त्र कर घसीटते रहे दबंग



कोलकाता.एक सेवानिवृत वैज्ञानिक और उनकी बेटी के साथ दबंगों ने मारपीट की है। इन लोगों पर आरोप है कि इन्होंने पिता के सामने ही बेटी (30) निर्वस्त्र कर दिया और घसीटते हुए बाहर लाए। वह घायलावस्था में पड़ी रही। घटना पश्चिम बंगाल के बारुईपुर की है।
जानकारी के मुताबिक, लड़की अपने पिता के साथ किराए के मकान में रह रही थी। कुछ स्थानीय दबंग उसके मकान मालिक के साथ मिलकर लड़की के साथ बदसलूकी करने लगे। पिता ने मना किया तो उसके सामने ही उसे निर्वस्त्र कर मार-पीट करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, पूर्व साइंटिस्ट डॉ.अपरेश भट्टाचार्य व उनकी बेटी के आनंद नगर स्थित किराए के मकान में रविवार दोपहर करीब दो बजे 20-25 लोगों ने धावा बोल दिया। मकान मालिक और इन दबंगों ने उसे पिता के सामने ही निर्वस्त्र किया। बदमाशों ने घर की नौकरानी तक को नहीं बख्शा। घटना में भट्टाचार्य की बेटी के चेहरे पर चोट आई है।
 

डॉक्टर के एक गलत जवाब ने ला दिया इस महिला की जिंदगी में भूचाल



जबलपुर। किसी स्वस्थ व्यक्ति को यदि डॉक्टर कैंसर होने की बात कहते हुए उसे इस भयावह रोग के लिये अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दे डाले तो उस व्यक्ति की हालत क्या होगी, यह सोचकर ही सिहरन आ जाती है, परंतु यह है सौ-फीसदी सच्ची घटना, जिसने एक बार फिर विक्टोरिया अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही सामने लाकर रख दी है।

हम बात कर रहे हैं लालमाटी क्षेत्र में रहने वाली एक 32 वर्षीय महिला की जो कि लगातार 6 माह तक विक्टोरिया अस्पताल आती रही और उसे डॉक्टरों ने बिना जांच-परीक्षण के ही कैंसर होने की बात कह डाली। जब यही महिला निजी चिकित्सालय पहुंची तो वहां से मिली दवाओं को खाते ही उसे आराम हो गया।

इस संबंध में गोपाल होटल के पास रहने वाले रंजीत सिंह राजपूत की पत्नी सोना राजपूत ने बताया कि करीब 6 माह पूर्व उसे अचानक गले में दर्द महसूस हुआ। इस दौरान उसके लिये भोजन करना एवं पानी पीना भी दुश्वार हो चला। इस स्थिति में परिजन उसे विक्टोरिया अस्पताल लेकर आये, जहां ईएनटी स्पेशलिस्ट को दिखाया गया।

बिना जांच लिखते रहे टेबलेट

पीड़ित महिला सोना ने बताया कि यहां आने पर नाक, कान एवं गला विशेषज्ञ डॉ. केसी गुप्ता से संपर्क किया गया तो उन्होंने बिना जांच किये ही उसे कई तरह की टेबलेट लिख दीं।

यह दवाएं भी उसे विक्टोरिया अस्पताल में नहीं मिलीं और दुकानों से बड़ी धनराशि खर्च कर खरीदनी पड़ी। सोना का आरोप है कि करीब 2 माह पूर्व जब वह पुन: डॉ. गुप्ता के पास इलाज के लिये आई तो उन्होंने उसे गले का कैंसर होने की जानकारी दे दी।

घबराकर पहुंचे निजी अस्पताल

महिला का कहना है कि जब विक्टोरिया के डॉक्टर्स तरह-तरह की दवाएं देते रहे और आराम नहीं लगा तो परिजन उसे राइट टाऊन स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां मौजूद डॉक्टर ने उसकी मशीनों से भली प्रकार जांच की और उसे कैंसर नहीं बल्कि टॉन्सिल होने की जानकारी दी।

एक खुराक में ही आराम

परिजनों का आरोप है कि सोना को कैंसर नहीं था, इसके बावजूद लापरवाहीपूर्वक विक्टोरिया के डॉक्टर्स उसे ऐसा कहते रहे, जिससे उसे कुछ साइड इफेक्ट भी होने लगे थे। इसी से चिन्तित हो जब वे निजी अस्पताल पहुंचे और वहां से दी गयीं दवाओं की एक खुराक लेकर ही उसे आराम हो गया तो विक्टोरिया के डॉक्टरों की लापरवाही समझ में आ गई।

उक्त महिला के इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गयी है। कई बार एक जैसे लक्षण कई बीमारियों में होते हैं और इसी कारण उसे समझना मुश्किल हो जाता है। हर मरीज को बेहतर इलाज मिले, यह हमारी कोशिश होती है। महिला की पुन: जांच की जाएगी।
-डॉ. केसी गुप्ता, नाक, कान एवं गला विशेषज्

आई लव यू कहते समय होश में नहीं रहते ज्‍यादातर पुरुष



स्‍त्री और पुरुष दोनों प्‍यार के मामले में अलग अलग सोच रखते हैं। महिलाएं जहां बहुत सोच समझकर प्‍यार का इजहार करती हैं वहीं एक अध्ययन में पता चला है कि पुरूष होश में प्यार का इजहार नहीं करते।
 ग्लैमर पत्रिका द्वारा करवाए गए सर्वे में यह बात सामने आई है।
 इस सर्वे में एक हजार पुरूषों को शामिल किया गया। सर्वे में शामिल 56 फीसदी पुरूषों का कहना था कि गलती से उन्‍होंने कह दिया। 23 फीसदी लोगों ने स्वीकार किया कि ऎसा उन्होंने शराब के नशे में किया।
 आधे पुरूषों ने स्‍वीकार किया कि होश में अपने साथी से आई लव यू नही कहा। बल्कि बहुत पीने के बाद या भावविभोर होकर प्यार का इजहार किया।

पहले किस का असर दिमाग पर आजीवन रहता है



कहते है पहला प्यार और पहला किस आदमी कभी नहीं भूलता। इसका असर आजीवन रहता है। अब इस बात पर वैज्ञानिकों ने भी मुहर लगा दी है।

एक नए अध्ययन में पता चला है कि महिलाएं सेक्स की जगह किस को प्राथमिकता देती हैं। साथ ही शोधकर्ताओं का भी यही कहना है कि सेक्स की बजाए किस करने से संबंध ज्यादा मजबूत होते हैं।

इस शोध में कई प्रेमी जोडों को शामिल किया गया।

शोध में पता चला है कि पुरूषों के मुकाबले महिलाओं को सेक्स से ज्यादा किस करनें से भावनात्मक रूप से अपने साथी से जुडती हैं।


मुश्कुराने का एक बहाना...........!///प्रशांत सरकार

कितनी अजनबी है जिंदगी,
कितने अनजाने रास्ते,
कभी खुशियों का हसीं मंजर,
कभी गम के बदल काले,
लम्हों के साये पर हौले-हौले,
लिख जाते है कितने ही अफ़साने,
चाहे-अनचाहे उम्र के हर मोड़ पर,
यादों का एक कारवां,
साथ हो जाता है हमारे,
और हम रफ्ता-रफ्ता,
नए मुकाम की तलाश में,
बढते जाते है आगे ही आगे,
जहाँ दूर........ नजर आता है,
क्षितिज का अनूठा नजारा,
ख्वाहिशों को मिल जाता है,
मुश्कुराने का एक बहाना...........!

 

--प्रशांत सरकार,मधेपुरा

सावधान!! आपके मोबाइल का बैलेंस शून्य पर पहुँच सकता है !

मोबाइल पर आता हैं एक रिंग, फोन उठाने पर आती हैं एक लड़की की सुरीली आवाज “हल्लो- हल्लो” और फोन कट जाता हैं. फोन कटते ही मन में आते हैं कई विचार और जैसे ही उस नंबर पर कॉल बैक किया जाता हैं फोन का बैलेंस शुन्य पर पहुँच जाता हैं. मोबाईल और कंप्यूटर के बढते चकाचौंध ने बहुत से अपराधों को अपनी ओर खींचा हैं और अनजान लोग बनते हैं इन अपराधियों के शिकार.

दरअसल इस तरह का फोन विदेश में बैठे अपराधी गिरोह के द्वारा बहुत सुनियोजित तरीके से किया जाता हैं. पहले वो लोग पता करते हैं की देश के किस कोने में लोग तकनीक के बारे में कम ज्ञान रखते हैं उसके बाद वहाँ फोन सेवा प्रदान करने वाले कम्पनी का पता करते हैं. हरएक जगह पर फोन के नंबर का सीरीज चलता हैं जैसे अपने मधेपुरा में BSNL का  94312…., 94310….. 94314….. आदि रहता हैं. बस इतनी जानकारी ही उनके लिए काफी हैं. वो अपराधी लोग अपने नंबर को उस देश में जहाँ वो बैठे हैं कुछ गेम या कोई प्रतियोगिता करवाने के लिए  रजिस्टर करवा कर रखे रहते हैं जिस पर फोन आने का शुल्क पूर्व से निर्धारित रहता हैं एक सेकंड का पचास या सौ रुपया. जैसे अपने देश में BIG BOSS, INDIAN IDOL सब जैसे प्रतियोगिता के लिए SMS या फोन करना पड़ता हैं. फिर वो मशीन द्वारा या किसी लड़की को बैठा कर करवाते हैं एक दो लाइन का फोन और फिर फोन

गर्मियों में कोल्डड्रिंक को कहे ना बाबा ना...सन्न कर देगी आपको ये सच्चाई



गर्मी शुरू होते ही टी.वी.पर एनर्जी ड्रिंक और कोल्डड्रिंक के विज्ञापनों की भरमार हो जाती है। बड़े-बड़े सितारे ये ड्रिंक बेचते दिखाई देते हैं। कुछ कोल्डड्रिंक और एनर्जी ड्रिंक बहुत लोकप्रिय हैं लेकिन ये पेय पदार्थ सिर्फ स्वाद में ही अच्छे होते हैं। शरीर को ये फायदा नहीं बल्कि नुकसान पहुंचाते हैं। इनमें कोई पोषक तत्व नहीं होते हैं। साथ ही इनमें कई तरह के रासायन भी मिले होते हैं जो स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं ये ड्रिंक्स प्यास नहीं बुझाते बल्कि बीमारियों को बुलावा देते हैं।

कभी बूढे नहीं होना चाहते???.... तो इस तरह खाएं चुकंदर



चुकंदर प्राकृतिक शुगर का स्त्रोत होता है। इसमें सोडियम पोटेशियम, फॉस्फोरस, क्लोरीन, आयोडीन, आयरन और अन्य महत्वपूर्ण विटामिन पाए जाते हैं। चुकंदर से खून बढ़ता है। इसके नियमित सेवन से थकान नहीं होती और इंसान बुढ़ापे में भी जवान बना रहता है। अधिक उम्र के लोगों के लिए: उम्र के साथ ऊर्जा व शक्ति कम होने लगती है, चुकंदर का सेवन अधिक उम्र वालों में भी ऊर्जा का संचार करता है। इसमें एंटीआक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो हमेशा जवान बनाएं रखते हैं, अधिक उम्र के लोगों में व्यायाम के दौरान अधिक आक्सीजन की आवश्यकता होती है।ऐसे मे व्यायाम से पूव भी चुकंदर का रस लें।

अमिताभ बच्चन जैसा पति चाहती है वीना मलिक



पाकिस्‍तानी अभिनेत्री वीना मलिक ने कहा है कि वह बचपन से अमिताभ बच्चन की फिल्में देखती आई हैं और उनकी जबर्दस्त फैन हैं। वह उनकी फिल्म "शोले"को बहुत पसंद करती हैं। वीना की चाहत है कि उनका हमसफर अमिताभ बच्चन जैसा हो।
 उनकी चाहत है कि उनका पति अमिताभ बच्चन जैसा हो। अपनी आने वाली फिल्म "रजनी की लग गई आग"के बारे में वीना ने बताया कि उसमें धर्मेद्र हैं और उनके साथ काम करने में मजा जरूर आएगा।
 लेकिन उन्‍हें इस बात का मलाल है कि काश इसमें अमिताभ भी होते तो उनके साथ काम करने का मौका मिलता। मैं अमिताभ के साथ काम करना चाहती हूं और भविष्य में कभी मौका मिला तो वह उसे हाथ से जाने नहीं देंगी।