क्‍यों कुछ लोग जल्‍दी लड़कियां पटाने में कामयाब हो जाते हैं?



 
रोमांटिक संगीत न सिर्फ प्‍यार के प्रति उत्‍साह पैदा करता है बल्कि लडकियों को पटाने में भी रोमांटिक संगीत काफी महत्तवपूर्ण भूमिका भी निभाता है।
फ्रांस स्थित हेरिवट वाट विश्वविद्यालय के मनोवैज्ञानिकों ने अपने शोध में पाया है कि रोमांटिक और रूमानी संगीत सुनने के बाद महिलाओं द्वारा किसी पुरूष के प्रेम प्रस्ताव को स्वीकारने की संभावना दो गुणा बढ जाती है।
शोध के लिए मनोवैज्ञानिकों ने 183 महिलाओं को 2 अलग-अलग श्रेणी के गाने सुनाए। गानों को सुनाने के बाद मनोवैज्ञानिकों ने पुरूषों के प्रति उन महिलाओं की राय जानी और इस विशलेषण पर पहुंचे हैं।