पेटा के ऐक्टिविस्ट ये काफी कम कपड़ों में थे। जहां लड़की ने अपने शरीर को हरे रंग से पेंट किया था वहीं लड़का ब्लू रंग से खुद को पेंट किया था।
देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। लोग बेकाबू हो गए। पुलिसवालों ने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। बेकाबू होते भीड़ के कारण पुलिसवालों को उन्हें एक कार में बैठाकर वहां से ले जाना पड़ा।
पेटा इन दिनों दुनिया के कई शहरों में लोगों को शाकाहारी बनाने का बीड़ा उठाया है लेकिन लोग उनके अपील पर कम उनके एक्टिविस्ट में ज्यादा रूचि ले रहे हैं।
