(इस तस्वीर को ट्विटर पर शेयर किया गया। लोगों का कहना है कि
डाइनेमों ने ऊपर उठने के लिए तार का सहारा लिया। तस्वीर में भी दो तार साफ
देखे जा सकते हैं। )
लंदन। वह पानी पर चलते थे और हवा में उड़ते थे। करोड़ों लोग
उनके करिश्मे देखकर दांतों तले उंगली दबा लेते थे, लेकिन एक गलती हुई और
उनकी पोल खुल गई।
दुनिया के सबसे बड़े जादूगर डाइनेमो अपने नए टीवी शो के लिए गुरुवार
को लंदन की सबसे ऊंची इमारत शर्ड पर उड़ने का कारनामा दिखा रहे थे। उसी समय
किसी ने उनकी तस्वीर खींच ली, जिसमें उन्हें ऊपर खींचने वाले दो तार साफ
नजर रहे थे। सोशल साइट ट्विटर पर यह फोटो वायरल हो गई और उनके प्रशंसकों का
गुस्सा फूट पड़ा।
कई लोगों ने ट्वीट किया है कि ये कौन सा जादू है, जिसमें हर कोई आपको
खींचने वाले दो तार को आसानी से देख सकता है। इसके बावजूद आप 1016 फुट की
ऊंचाई पर उड़ने का दावा कर रहे हैं।
31 साल के डाइनेमो का मूल नाम स्टीवेन फ्रेन है। उन्होंने लंदन की थेम्स नदी को पैदल चलकर पार करने और उड़कर डबल डेकर बस पर चढ़ जाने का कारनामा किया है। उनका टीवी कार्यक्रम मैजिशियन इम्पॉसिबल दुनिया भर में कई भाषाओं में प्रसारित होता है। भारत में भी उनके लाखों प्रशंसक हैं।




