महिला डीएसपी बोली-शादी का झांसा देकर IPS पुष्कर करते रहे मेरा यौन शोषण



भभुआ की महिला डीएसपी ने कैमूर के एसपी पुष्कर आनंद पर शरीरिक शोषण का आरोप लगाया है। महिला डीएसपी ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर एसपी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। आनंद 2009 बैच के बिहार कैडर के आईपीएस अफसर हैं।   
बिहार के डीजीपी पीके ठाकुर ने कहा कि इस बात की सूचना मिली है। उनके मुताबिक, पूरे मामले की जां
 
'शादी का वादा कर करते रहे यौन शोषण' 
महिला डीएसपी ने कहा, "हम दोनों की मुलाकात तीन साल पहले हुई थी। हमारी दोस्ती हुई। इसके बाद एसपी शादी का झांसा देकर बराबर मेरा शारीरिक शोषण करते रहे। अब जब मैंने उन पर शादी के लिए दबाव बनाया तो वे मेरे साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। इससे खिन्न होकर उनके खिलाफ मैंने स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी है।"
 
पुष्कर आनंद ने आरोपों से पल्ला झाड़ा 
एसपी पुष्कर आनंद ने महिला डीएसपी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ये मामला बेबुनियाद है। उन्होंने कहा, "शादी का दबाव बनाने के लिए महिला अधिकारी ने मुझ पर यह आरोप लगाया है। अगर उनके पास कोई प्रमाण है तो वे पेश करें।"
 
शुरू हुई जांच
एक ही जिले में तैनात दो सीनियर पुलिस अफसरों के बीच खड़े हुए इस विवाद के बाद पूरा पुलिस महकमा अचंभित है। डीजीपी पी.के.ठाकुर ने मामले की जांच पुलिस मुख्यालय में गठित महिला शिकायत निवारण कोषांग को सौंप दी है। आईजी (हेड क्वॉर्टर) अनुपमा निलेकर चंद्रा कोषांग की अध्यक्ष हैं। इसके अलावा, आईजी, कल्याण सुनील कुमार और एसपी, कमजोर वर्ग हरप्रीत कौर इसकी सदस्य हैं। डीजीपी ने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। दूसरी ओर, अब दोनों अधिकारियों को जिले से हटाने की तैयारी हो रही है। उम्मीद है, जल्द ही उनके तबादले की अधिसूचना जारी होगी।
 
मेरे पास सबूत हैं
सूत्रों के अनुसार, पिछले तीन-चार दिनों से दोनों अफसरों के बीच विवाद चल रहा था। मामला इतना बढ़ गया कि महिला डीएसपी ने डीजीपी को शिकायत पत्र देकर एसपी के खिलाफ आरोप लगाया। इतना ही नहीं, सोमवार को उन्होंने कैमूर में बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया के सामने एसपी पर शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप लगाया। डीएसपी का दावा है कि उनके पास एसपी के खिलाफ सबूत हैं।
 
कैमूर के एसपी पर आरोप लगाने वाली महिला अधिकारी 2005 बैच की बिहार पुलिस सेवा की अफसर है। वह भभुआ में बतौर एसडीपीओ के पद पर तैनात हैं। सूत्रों के अनुसार, पिछले चार दिनों से दोनों अफसरों के बीच शादी को लेकर विवाद चल रहा था। मामला इतना बढ़ गया कि महिला अफसर ने डीजीपी को शिकायत पत्र देकर एसपी के खिलाफ आरोप लगाया। इतना ही नहीं, सोमवार को महिला डीएसपी ने कैमूर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया के सामने एसपी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया। खास बात यह है कि दोनों ही अफसरों की अभी शादी नहीं हुई है। डीएसपी का दावा है कि उनके पास एसपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। दूसरी ओर, डीएसपी एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार दुबे ने कहा कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की जाए और जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ कार्रवाई हो।