भारत के सबसे महंगे होटल के अंदर दिखते हैं ये भव्य नजारे


IN PICS: भारत के सबसे महंगे होटल के अंदर दिखते हैं ये भव्य नजारे



किसी भी सेक्टर में यह बात लागू होती है कि अगर कस्टमर्स को कहीं कुछ नया मिले तो वह उनकी तरफ बहुत अट्रैक्ट होते हैं। हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री में भी कुछ होटलों की तरफ ट्रैवेलर्स खिंचे चले जाते हैं, क्योंकि ये देते हैं कुछ खास, कुछ नया।
होटलों के मामले में भारत किसी से कम नहीं है। यहां एक से बढ़कर एक होटल हैं कुछ पुराने तो कुछ नए, लेकिन अब इनमें सबसे महंगे होटल का भी नाम जुड़ गया है। इस होटल का नाम है लीला पैलेस कैंपिंस्की। यह होटल राजधानी दिल्ली में है और इसे बनवाया है लीला ग्रुप ने। यह शानदार होटल दिल्ली के पॉश इलाके चाणक्यपुरी में है। इसे एक महल का रुप दिया गया है। नामी गिरामी कलाकर सतीश गुजराल ने इसका म्यूल बनाया है।

पेश है भारत के सबसे महंगे होटल पर एक फोटो फीचर-