अगर चाहते हैं लाइफ पार्टनर के आने से बदल जाएं आपकी किस्मत तो







हमारे धर्मग्रंथ में कुछ बातें ऐसी भी हैं जो जीवन में आपको सही निर्णय लेने में मदद करती है। यहां तक कि जीवनसाथी के चुनाव को लेकर भी भविष्य पुराण में यह बताया गया है कि जीवनसाथी का चुनाव करते समय उसमें कौन से लक्षण देखने चाहिए। ऐसे ही कुछ लक्षण हाथ की बनावट से जुड़े हुए हैं, जिन्हें बहुत कम लोग ही जान सकते हैं। इसके लिए आपको किस्मत पढ़ने की कला आनी चाहिए। वैसे तो किस्मत पढ़ने की बहुत सी कलाएं हैं लेकिन ऐसा माना जाता है कि हाथ की रेखाओं से सब कुछ सच-सच पता चल जाता है। इन रेखाओं को देखकर आप परफेक्ट लाइफ पार्टनर का चुनाव कर सकते हैं।

 - जिसके हाथ में रेखाएं हल्की गहरी और रक्तवर्ण होती हैं, ऐसी रेखाओं को शुभ माना जाता है।

- इसके विपरीत रेखाएं टेढ़ी और टूटी हुई हों तो वह दरिद्रता का प्रतीक होती है।

-  जिसके हाथ में जीवन रेखा अच्छी और स्पष्ट हो साथ ही विवाह रेखा टूटी या बिखरी न हो।

-  जिस स्त्री के हाथ में अंगुलियां गोल, लंबी और पतली हों।

 - जिसके नाखून गुलाबी रंग के हों।

-  फटे और रूखें हाथ वालों को अच्छा जीवनसाथी नहीं माना जा सकता।

-  जिसके अंगुलियों के पर्वों पर समान रेखाएं हो।

- मणिबंध की तीनो रेखाएं स्पष्ट दिखाई दें।

-  हथेली ज्यादा छोटी न हो।

-  बहुत अधिक लंबी अंगुलियां भी अच्छी नहीं मानी गई हैं।

- सूर्य रेखा स्पष्ट, लंबी और लालिमा लिए हुए हो।