"रोज़ एक आंवला खाने से दूर होगी सफेद बालों की समस्या, जानें इसके 10 uses"


लाइफस्टाइल डेस्क: आयुर्वेद के अनुसार आंवला में कई औषधीय गुण हैं। यह विटामिन सी का प्राकृतिक स्रोत है। इसे आप कच्चा भी खा सकते हैं, जूस निकालकर भी या फिर मुरब्बे के रूप में भी। कहते हैं कि हर रोज़ 1 आंवला ज़रूर खाना चाहिए। इससे कई बीमारियां दूर होती हैं। इंसान की आयु भी बढ़ती है। 1 आंवले में 2 संतरों जितना विटामिन सी होता है। ये हैं आंवला खाने के 10 फायदे।   
 
 
1. आंवले में विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में होते हैं, जो बालों के प्राकृतिक रंग को बरकरार रखते हैं। यानी यह बालों को सफेद होने से भी बचाता है। आजकल छोटी उम्र में ही लोगों के बाल सफेद हो रहे हैं। ऐसे में, इन्हें रोज़ किसी भी रूप में आंवला खाने की हिदायत दी जाती है। साथ ही नकसीर (नाक से खून) में भी फायदा मिलता है। इसके लिए सूखा आंवला रात में भिगोकर उस पानी से सिर धो लें। आंवले का मुरब्बा खाएं। आंवले का रस नाक में टपकाएं।