ब्वॉयफ्रेंड ने पूछा, 'डू यू लव मी?' फिर चबा डाले गर्लफ्रेंड के होंठ

(कैंटेले वार्ड की हमले के बाद की तस्वीर)
 
न्यूकैसल। इंग्लैंड के न्यूकैसल में रहने वाली 18 वर्षीय कैंटेले वार्ड की ये हालत उन्हीं के ब्वॉयफ्रेंड ने की थी, जिसके लिए कोर्ट उसे अगले महीने सजा सुनाएगा। दोषी ब्वॉयफ्रेंड फिलहाल कोर्ट के निर्देश पर कस्टडी में है। वार्ड के ब्वॉयफ्रेंड राइस कुले ने उससे पूछा था कि वो उससे प्यार करती है या नहीं। इसके बाद कुले ने उसके होंठ को दांतों से चबाकर यूं जख्मी कर दिया। 
 
न्यूकैसल क्राउन कोर्ट में वार्ड के वकील ने कहा कि कुले खुद को असुक्षित महसूस कर रहा था। उसे इस बात से जलन और परेशानी हो रही थी, कि कहीं वार्ड उसे छोड़ ना दे। ऐसे में उसने वार्ड का चेहरा बिगाड़ने के लिए ये हमला किया। कुले वार्ड के साथ दो साल से ज्यादा वक्त से रिलेशनशिप में था। कुले ने इरादतन हमले की बात से इनकार किया, लेकिन सुनवाई के बाद कोर्ट ने उसे हमले का दोषी पाया है। 
 
वहीं, सुनवाई के दौरान वार्ड ने कहा कि कुले ने उसके होंठ का पूरा हिस्सा अपने मुंह में ले लिया था। वार्ड ने कहा कि उसने इतनी बुरी तरह उनके होंठों को दांतों से चबाया कि ऐसा लगा जैसे होंठ कटकर बाहर निकल आएंगे। हर तरफ सिर्फ खून ही खून था। मामला इसी साल बीते फरवरी महीने का है