जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार क्या भोग लगाएं श्रीकृष्ण को?

भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। प्रतिवर्ष इस दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 22 अगस्त, सोमवार को है। इस दिन जो व्यक्ति सच्चे मन से भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण व पूजा-पाठ करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इस दिन यदि श्रीकृष्ण को राशि के अनुसार भोग लगाया जाए तो वे बहुत प्रसन्न होते हैं और भक्त के सभी कष्टों का तुरंत निवारण कर देते हैं। आईए, जानते हैं कि किस राशि का व्यक्ति श्रीकृष्ण को क्या भोग लगाएं-

मेष- मेष राशि के लोग लड्डू और अनार का भोग लगाएं तो अच्छा रहेगा।

वृषभ- इस राशि के जातक श्रीकृष्ण को रसगुल्ले का भोग लगाएं तो उनकी हर मनोकामना पूरी होगी।

मिथुन- मिथुन राशि के व्यक्ति काजू की मिठाई भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित करें। इससे इन्हे लाभ होगा।

कर्क- इस राशि के लोग मावे की बर्फी और नारियल का भोग लगाएं।

सिंह- सिंह राशि के लोग गुड़ व बेल का फल श्रीकृष्ण को भोग में चढ़ाएं।

कन्या- कन्या राशि के जातक प्रभु श्रीकृष्ण को तुलसी के पत्ते और नाशपाति अथवा कोई भी हरे फल का भोग लगाएं।

तुला- इस राशि के लोग कलाकंद और सेब का भोग लगाएं तो उनकी सभी मुश्किलें समाप्त हो जाएंगी।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले गुड़ की रेवड़ी व अन्य कोई गुड़ की मिठाई का भोग लगाएं।

धनु- इस राशि के लोग श्रीकृष्ण को बेसन की चक्की या अन्य कोई बेसन की मिठाई का भोग लगाएं। इससे इनके सौभाग्य में वृद्धि होगी।

मकर- मकर राशि के लोग गुलाब जामुन और काले अंगूर का भोग लगाएं।

कुंभ- इस राशि के लोग चॉकलेटी रंग की बर्फी और चीकू चढ़ाएं।

मीन- मीन राशि के जातक भगवान श्रीकृष्ण को जलेबी और केले का भोग लगाएं। इससे इनके सभी रुके हुए काम शीघ्र ही हो जाएंगे।