सुंदर संतान चाहिए तो करें इस मंत्र का जप

रिलेटेड आर्टिकल
हर पति-पत्नी की यही अभिलाषा होती है कि उनकी संतान सुंदर, स्वस्थ व उत्तम आचरण वाली हो। इसके लिए वह अनेक मंदिरों में मत्था टेकते हैं, मुरादें मांगते हैं। इन सब के साथ यदि नीचे लिखे मंत्र का प्रतिदिन जप किया जाए तो निश्चित ही संतान उत्तम गुणों से भरपूर होती है। मंत्र इस प्रकार है-



मंत्र

ऐं क्लीं देवकी सुत गोविंद, वासुदेव, जगत्पते।

देहि में तनय कृष्ण, त्वाम अहं शरणं गत: क्लीं।।



जप विधि

- उत्तम व सुंदर संतान की प्राप्ति के लिए गर्भवती स्त्री सुबह जल्दी उठकर नहाकर भगवान लड्डू गोपाल की पूजा करें।

- लड्डू गोपाल की मूर्ति के सामने आसन लगाकर तुलसी की माला लेकर इस मंत्र का जप करें। प्रतिदिन पांच माला जप करने से उत्तम फल मिलता है।

- आसन कुश का हो तो अच्छा रहता है।

- एक ही समय, आसन व माला हो तो यह मंत्र जल्दी ही सिद्ध हो जाता है।