पुरुष की वैसी कमजोरी और परेशानी दूर करते हैं ये 6 उपाय...



सुखी और स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है कि व्यक्ति शारीरिक रूप से
शक्तिशाली बना रहे। शरीर में किसी भी प्रकार की कमजोरी होने से जीवन में दुख और समस्याओं को बढ़ावा मिलता है। यदि किसी पुरुष में वैसी कमजोरी हो तो उसका वैवाहिक जीवन सुखी नहीं रह सकता है। अधिकांश लोगों को अत्यधिक स्वप्नदोष होने की परेशानी रहती है। वैसे तो यह एक सामान्य सी बात है लेकिन जब ये समस्या हद अधिक हो जाए तो शारीरिक कमजोरी उत्पन्न होने लगती है। पुरुषों की इस कमजोरी और परेशानी को दूर करने के लिए आयुर्वेद में कई उपाय बताए गए हैं। उनमें से 6 उपाय इस प्रकार हैं-


- इस प्रकार की परेशानी में आंवला बहुत फायदेमंद होता है। अत: प्रतिदिन रात्रि में गिलास में थोड़ा सा हुआ सुखा आंवले का चूर्ण लें और उसमें पानी भर दें। सुबह उठने के बाद इस पानी में हल्दी मिलाएं एवं छानकर पीएं।

- जिन लोगों को अत्यधिक स्वप्नदोष होने की समस्या है वे प्रतिदिन अंावले का मुरब्बा खाएं।

- केला पुरुष की शक्ति बढ़ाने वाला फल है। प्रतिदिन केले खाएं एवं संभव हो तो केले खाने के बाद दूध भी पीएं।

- रोज रात को लहसुन की दो कलियां रात को सोने से पहले निगल लें। इसके बाद थोड़ा सा पानी पीएं।

- आंवले के चूर्ण में मिश्री पीसकर मिलाएं। इसके बाद प्रतिदिन रात को सोने से पहले करीब एक चम्मद इस मिश्रित चूर्ण का सेवन करें। इसके बाद थोड़ा सा पानी पीएं।

 - अनार के छिलको सूखा लें और पीस लें। इसके बाद प्रतिदिन सुबह और शाम एक चम्मद इस चूर्ण को खाएं।