सिर्फ 52 प्रतिशत पुरूष जानते हैं शादी की सफलता का राज

भारतीय पुरुष भले ही संबंधों की जानकारी के मामलों में खुद को जानकार समझते हो लेकिन हाल में हुए एक सर्वे में पता चला है कि सिर्फ 52 प्रतिशत भारतीय पुरुष ही वैवाहिक जीवन के निजी संबंधों की सही जानकारी रखते हैं।

अध्ययन में यह भी पता चला कि शादी की सफलता के लिए शारीरिक संबंधों की जानकारी होना जरूरी है। जो पुरुष जितना ज्‍यादा संबंधों की जितनी जानकारी रखते हैं उनका मैरिज लाइफ उतना ही सुखी रहता है।


सर्वे में 56 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे इंटरनेट से संबंधों की जानकारी हासिल करते हैं।

 वहीं 59 प्रतिशत पुरुषों ने माना कि उन्‍हें संबंधों की जानकारी दोस्‍तों से मिलती है। यह सर्वे एक कंडोम कंपनी के द्वारा कराया गया।