सफल शादी की भी कीमत होती है

दुनिया में हर चीज की कीमत लगाई जा सकती हैं लेकिन क्या आप आप एक सफल शादी की कीमत तय कर सकते हैं। काफी मुश्किल है यह काम। लेकिन एक नई किताब ने इसकी कीमत है 65 हजार पौंड अर्थात सलाना लगभग 48 लाख रूपए कीमत लगाई है।

डेविड ब्रुक्स की नई किताब ‘सोशल एनिमल’ ने सफल शादी के मानसिक फायदे का आकलन कर यह रकम तय की है। किताब के अनुसार सफल और स्थिर वैवाहिक जीवन बिताने वाले लोग अविवाहितों से ज्यादा संतुष्ट रहते हैं।

ब्रुक्स ने बताया शादी बहुत महत्वपूर्ण है। उनके अनुसार रिश्तों की अहमियत संपति से कहीं ज्यादा है और विद्यार्थियों को इसका अध्ययन करना चाहिए कि वे किसे अपना जीवनसाथी चुनें।