सदी की सबसे महंगी शादी

शादी में जो केट कटेगा उसकी कीमत 27 लाख है। वहीं दुल्‍हन के कपड़ों पर 4 करोड़ रूपए खर्च किए गए हैं। शादी की कार्ड से लेकर शादी में जिन वर्तनों में खाना परोसा जाएगा वह भी खास है। शादी की कार्ड सोने और चांदी से तैयार किए गए हैं वहीं चीन से करोड़ों का वर्तन मंगवाया जा रहा है।ब्रिटेन के राजकुमार की शादी की चर्चा पूरी दुनिया में है क्‍योंकि कहा जा रहा है कि ऐसी शादी इस सदी में पहले कभी नहीं हुई।

यह शादी न सिर्फ दुनिया के 200 प्रभावशाली लोगों के पहुंचने के कारण महत्‍वपूर्ण है बल्कि इस शादी में 4500 करोड़ रूपए खर्च किए जा रहे हैं। पूरा ब्रिटेन अपने राजकुमार की शादी के लिए जमकर तैयारियां कर रहा है। ब्रिटेन के हर गली चौराहों को सजाया गया है साथ ही शहर के हर प्रमुख जगह पर ग्रैंड पार्टी रखी गई है।





दुनिया के 40 राजघरानों के प्रमुख इस शादी में हिस्‍सा लेने वाले हैं साथ ही ओबामा, सरकोजी, बे‍कहम, शकीरा जैसे दुनिया के मशहूर लोगों को भी आमंत्रित किया गया है।