हनीमून के लिए तैयार हो रहा है हिंद महासागर का तट

राजकुमार विलियम और केट की शादी दुनिया के लिए मिसाल बन गई ऐसे में हनीमून साधारण कैसे हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि यह शाही जोड़ा इस महीने के अंत में हिंद महासागर में गुपचुप तरीके से हनीमून मनाने की योजना बना रहा है।

हनीमून मनाने के लिए हिंद महासागर के तट पर शाही इंतजाम किए जा रहे हैं। वहां वह सब कुछ होगा जो कि हनीमून स्थल पर होना चाहिए। राजकुमार विलियम के सुरक्षा अधिकारी दो सप्ताह पहले ही वहां पहुंच जाएंगे और वहां की सुरक्षा व्यवस्था देखने के साथ शाही जो़डे के लिए बंगले की व्यवस्था करेंगे।

आमतौर पर लोग समुद्र तट पर लोग सूर्यास्ती के साथ रेसिपी का आनंद लेते हैं। लेकिन शाही जोड़े के लिए हनीमून स्थल पर एक छोटा सा बार और रेस्तरां भी होगा। वे इस महीने के अंत में एक निजी हेलीकॉप्टर से वहां पहुचेंगे।